{"_id":"5cbc8d3bbdec22141f01037d","slug":"101555860795-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं जलता देख गश खाकर गिरे किसान, एक को पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं जलता देख गश खाकर गिरे किसान, एक को पड़ा दिल का दौरा
विज्ञापन
फसल को जलता देख गश खाकर गिरा किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गेहूं में लगी आग को देख किसानों की हालत बिगड़ गई। एक किसान को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि एक किसान बेहोश हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक किसान की 15 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई, जबकि दूसरे किसान का खेत में पड़ा तीन बीघा गेहूं का लांक राख हो गया। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है।
गेहूं में आग लगने की पहली घटना शेरगढ़ क्षेत्र की है। रविवार को शेरगढ़ के गांव सैनवा में बिजली लाइन का तार टूटकर खेतों पर गिर गया। चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें देखकर पूरा गांव खेतों की तरफ दौड़ लिया। इसी बीच किसान लालचंद पुत्र गंगा को हार्टअटैक पड़ गया। आनन-फानन में किसान को केडी मेडिकल में भर्ती कराया गया।
फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर कानूनगो और लेखपाल नुकसान का जायजा लेने पहुंच गए। करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई, वहीं 10 बीघा भूसा जलना बताया जा रहा है। एसआई ललित शर्मा ने बताया कि 24 किसानों की फसल और भूसा जला है।
विज्ञापन
वहीं बरसाना में सहार चौकी क्षेत्र के गांव नगला पूरिया में टीकम सिंह पुत्र बड्डन के खेत में आग लग गई। इससे तीन बीघा गेहूं की फसल का लांक जल गया। बताया जाता है कि टीकम खेत पर सफाई कर रहा था। उसने कूड़े-करकट में आग लगा दी। इसी दौरान हवा तेज चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग खलिहान में रखे लांक में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरा लांक आग की भेंट चढ़ गया। सूचना के काफी देर बाद दमकल पहुंची।
ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए दमकलकर्मियों से अभद्रता की। वहीं खेत में फसल को जलता देख किसान टीकम सिंह बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे डाक्टर के पास ले गए। वहीं नंदगांव में आसेश्वर मार्ग पर करीब दो बजे लोकेश की चार एकड़, घनश्याम की चार एकड़ और पप्पू की एक एकड़ गेहूं में आग लग गई। आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो सका है। पूरा गेहूं जलकर राख बन गया है। किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है।
जर्जर विद्युत तार कर रहे किसानों की फसल राख
नौहझील। किसानों की गेहूं की फसल इन दिनों खेतों में पकी खड़ी है। खेतों के ऊपर निकल रहे जर्जर विद्युत तारों से आए दिन फसलों में आग लग रही है। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। ट्यूबवेलों को जा रही लाइनें इतनी जर्जर हो गई हैं कि इन्हें बांस की खपच्चियों से साधा जा रहा है। नौहझील क्षेत्र के देदना, मरहला मुक्खा, दौलतपुर, छिनपारई, बरौठ, पारसौली, मानागढ़ी, तिलकागढ़ी, भैरई, फिरोजपुर आदि गांवों में खेतों के ऊपर होकर जा रहे बिजली के तार लटके हुए हैं। रविंद्र प्रधान, राजू प्रधान, जीतपाल प्रधान, ब्रजेश शर्मा, ताहर सिंह, भगवत चौधरी, दिगंबर निषाद, मुकेश, प्रहलाद आदि ने डीएम से जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।