{"_id":"5cb5f795bdec2213fb2cdcba","slug":"101555429269-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, वाहनों का हुआ निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, वाहनों का हुआ निर्धारण
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में 18 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा मतदान के लिए 17 अप्रैल (बुधवार) को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनके लिए वाहनों का आवंटन मंगलवार को कर दिया गया। इसके लिए मंडी समिति और कलक्ट्रेट क्षेत्र में वाहनों की भीड़ लगी रही।
लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले 18 अप्रैल के मतदान के लिए मंगलवार को वाहनों की तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। छोटे वाहन आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट से की गई। 300 वाहन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दिए गए, जबकि 400 छोटे वाहन पुलिस अफसरों को आवंटित किए गए हैं।
इसके अलावा मंडी समिति में बसों का आवंटन किया गया। जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में जाने वाली 2014 पोलिंग पार्टियों के लिए 517 बसों का आवंटन किया गया। मंडी समिति में बसों पर विधानसभा का नाम, नंबर, बूथ का नाम, नंबर तथा सेक्टर नंबर की स्लिप लगाई गई।
विज्ञापन
यह संपूर्ण प्रक्रिया मंगलवार को देर शाम आठ बजे तक पूर्ण की गई। अब बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर डेरा जमा दिया है।
ये भी जानिए
- जब आप पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं और पाते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो बस अपना आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाएं और यदि आप पाते हैं कि किसी ने आपका वोट पहले ही डाल दिया है तो टेंडर वोट मांगें और अपना वोट डालें।