{"_id":"5bfeacd5bdec2241454bb9da","slug":"101543417045-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके ज्वैलर्स, अनुराधा टेक्सटाइल्स पर आयकर का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके ज्वैलर्स, अनुराधा टेक्सटाइल्स पर आयकर का सर्वे
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आयकर विभाग ने बुधवार को महानगर के बड़े सराफ और साड़ी व्यापारी पर शिकंजा कस दिया है। आयकर की टीमों ने दोनों व्यापारियों के चार ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। देर रात तक आयकर अधिकारी प्रतिष्ठानों को खंगालते रहे।
दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे आयकर विभाग की टीमें पीके ज्वैलर्स के जीएम सराफा कांपलेक्स स्थित प्रतिष्ठान तथा अनुराधा टेक्सटाइल्स के अग्रवाल मार्केट स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचीं। भारी पुलिस बल ने प्रतिष्ठानों के कर्मचारी और मालिकों को आने जाने पर रोक लगा दी। सभी के फोन, लैपटॉप तथा कंप्यूटर का डाटा अपने कब्जे में लिया।
पीके ज्वैलर्स के मालिक प्रभात अग्रवाल तथा प्रवीण अग्रवाल और अनुराधा टेक्सटाइल्स के संजय अग्रवाल से पूछताछ की। अधिकारियों ने पीके ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान से सोने चांदी के जेवरातों की खरीद-फरोख्त की जानकारियों के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप तथा पैनड्राइव को भी अपने कब्जे में लिया। वहीं अनुराधा टेक्सटाइल्स के अग्रवाल मार्केट के प्रतिष्ठान के अलावा राधापुरम स्टेट और देवीपुरा स्थित साड़ी की फैक्ट्री पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
चारों स्थानों पर देर रात तक आयकर अधिकारी जमे रहे। सर्वे करने वाली टीम में आयकर अधिकारी बी सत्यार्थ, आयकर निरीक्षक अजय चौधरी, सुशील श्रीवास्तव, अनिल कुमार शामिल थे। आयकर निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि अभी कार्रवाई जारी है। दोनों कारोबारियों के यहां से रिकार्ड जुटाया जा रहा है।