फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सड़कों पर उतरे दस कालोनियों के लोग, एक घंटा हाईवे जाम

सड़कों पर उतरे दस कालोनियों के लोग, एक घंटा हाईवे जाम

Fri, 19 Oct 2018 08:38 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे दस कालोनियों के लोग, एक घंटा हाईवे  जाम
सड़क न बनने पर जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टाउनशिप (मथुरा)। सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए लोग हाईवे पर आ गए। छोटी बड़ी 10 कालोनियों के लोगों ने भगवाननगर के पास हाईवे को जाम कर दिया। इन लोगों का कहना था कि भगवाननगर से अडूकी को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बदहाल है। अफसरों के चक्कर लगा-लगाकर थक गए मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। मजबूरी में सड़क पर आना पड़ा। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ रिफाइनरी ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे किनारे स्थित भगवान नगर से अडूकी जाने वाले रोड की स्थिति लंबे समय से खराब है। इस कच्चे मार्ग में फिलहाल जलभराव है। इससे पुष्प कुंज, हरिधाम, तारा धाम, हरिधाम प्रथम, राधा धाम, राज सिटी, गोल्डन सिटी, दुर्गा एन्क्लेव कालोनियों के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। अनेक बार इस संदर्भ में स्थानीय लोग नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। संपूर्ण समाधान दिवस और विकास प्राधिकरण को भी सड़क निर्माण को मांग पत्र दिया है।
विज्ञापन


स्थिति में कोई सुधार न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को भगवान नगर के समक्ष हाईवे का दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां नगर निगम के खिलाफ नारेेबाजी करने लगे। इससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार और सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ यहां पहुंच गए। इस दौरान जब अधिकारियों ने हाईवे से हटने का आग्रह किया तो उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद सूरज तोमर ने कहा कि उन्होंने इस मार्ग के लिए काफी कोशिश की है, लेकिन अफसर सुनते ही नहीं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अफसरों से वार्ता की, इस पर जल्द समस्या का आश्वासन दिया। तदोपरांत क्षेत्रीय लोग अपने घर लौट गए। प्रदर्शन के दौरान उमेश अग्रवाल, कपिल प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, मुकेश सौनी, निहाल सिंह, पिंकी यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed