{"_id":"5baf9229867a5570ee0989de","slug":"101538232873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी भाई समेत गिरफ्तार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी भाई समेत गिरफ्तार हुआ
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बरसाना पुलिस ने इलियास नगर नाले के पास से मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी और उसके भाई को पकड़ा है, जबकि चार बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
साल 2015 में जानलेवा हमले और बवाल में फरार चल रहे बदमाश के हत्थे न चढ़ने पर बरसाना पुलिस ने कुर्की भी कर दी थी। बावजूद इसके बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सका। बरसाना पुलिस फरार चल रहे बदमाश की तलाश में थी, तभी बरसाना के इलियास नगर नाले के मोड़ से मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी को दबोच लिया।
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने कयूम उर्फ कायम और उसके भाई इकबाल को गिरफ्तार किया है। कयूम पर 15 हजार रुपये का इनाम था। इनामी के चार साथी तारिफ, राशिद, सहरुन और जैद भाग गए। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। जल्द भागे हुए इनामी की चारों साथी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पकड़ा गया इनामी शातिर अपराधी था। इस पर करीब आठ मुकदमे हैं।