फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मिट्टी कटान के कारण कमजोर हुआ रेलवे ट्रैक

मिट्टी कटान के कारण कमजोर हुआ रेलवे ट्रैक

Sat, 04 Aug 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी कटान के कारण कमजोर हुआ रेलवे ट्रैक
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मथुरा-अछनेरा रेलवे ट्रैक पर ग्राम बिरजापुर के निकट पोखर का पानी भर जाने से उसके धंसने का खतरा मंडराने लगा है। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन पर कॉशन लगाकर गति को धीमा कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को ट्रैक के कमजोर होने का हवाला देते हुए पत्र लिख दिया है। जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम बिरजापुर से होकर गुजर रही मथुरा-अछनेरा रेलवे लाइन के किलोमीटर संख्या 353 व खंबा संख्या 7/8 के निकट पोखर का पानी भर जाने से ट्रैक के नीचे की मिट्टी कट रही है। इससे ट्रैक कमजोर होने लगा है। यह समस्या रेलवे ट्रैक के नीचे बनी पुलिया को बंद कर दिए जाने के बाद उत्पन्न हुई है। ट्रैक की मिट्टी निकल जाने और उसके कमजोर होने का पता लगने के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रेनों के संचालन पर कॉशन लगा दिया है। ट्रेन की गति को 100 के स्थान पर 30 किलो मीटर प्रतिघंटा कर दिया है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से वहां चौकीदार तैनात कर दिया गया है, जो ट्रेनों को धीमे धीमे निकलवा रहा है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। एडीएम फाइनेंस को भी इसके लिए पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक से गुजरती हैं 36 से ज्यादा ट्रेनें

मिट्टी कटने से कमजोर हुए मथुरा-अछनेरा रेलवे ट्रैक पर 36 से अधिक ट्रेनें चलती हैं, जिनमें 24 से अधिक मालगाड़ी और 12 के करीब सवारी गाड़ी चलती हैं। मिट्टी कटने से लगातार कमजोर हो रहे ट्रैक पर कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

अछनेरा ट्रैक के आसपास पोखर का पानी भर जाने की जानकारी मिली है। सैन्य अधिकारियों से बातचीत चल रही है। शीघ्र ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा।
-संचित त्यागी डीसएम/पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed