फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जेल में भूख हड़ताल करेंगे जवाहर बाग के कब्जाधारी

जेल में भूख हड़ताल करेंगे जवाहर बाग के कब्जाधारी

Mon, 23 Jul 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
जेल में भूख हड़ताल करेंगे जवाहर बाग के  कब्जाधारी
डैमो
मथुरा। जवाहर बाग कांड में जेल में बंद कब्जाधारी अभियुक्तों ने जेल उत्पीड़न का आरोप लगाया है और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को पेशी पर आए अभियुक्तों ने यह जानकारी दी। वहीं आगरा जेल से आए 25 अभियुक्तों ने न्यायालय में हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। वह कोर्ट में हाजिरी लगाए बिना ही चले गए।
विज्ञापन


सोमवार को आगरा से 25, अलीगढ़ से 20 और मथुरा जेल से 48 अभियुक्त कोर्ट आए। इनमें से आगरा जेल से आए 25 अभियुक्तों ने एसीजेएम प्रथम और एडीजे षष्टम की अदालत में हाजिरी लगाने से इंकार कर दिया। इनका कहना था वह जज की मौजूदगी मेें ही हस्ताक्षर करेंगे। वहीं, मथुरा जेल में बंद 48 अभियुक्तों ने एक पत्र अपने अधिवक्ता को सौंपा।
विज्ञापन

यही पत्र सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और मानवाधिकार आयोग, जिला जज और एसीजेएम प्रथम को भी भेजा है। जिसमें उन्होंने आठ अगस्त को जेल में भूख हड़ताल रखने की चेतावनी दी है। अभियुक्तों का आरोप है कि जेल में उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में आलू खोदाई प्रकरण में अभियुक्तों के बयान होने थे। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि दोनों कोर्ट अवकाश पर होने के कारण न्यायालय में कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब सभी अभियुक्त छह अगस्त को अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed