फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शादी का खर्चा कम करने को मौसा ने ही रची थी अपहरण की साजिश

शादी का खर्चा कम करने को मौसा ने ही रची थी अपहरण की साजिश

Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शादी का खर्चा कम करने को मौसा ने ही रची थी अपहरण की साजिश
डैमो
मथुरा। अपहरण का मास्टर माइंड अमन का मौसा सुरेश ही निकला। दोनों बेटियों की शादी में खर्चा न हो। पड़ोसियों को अपहरण में फंसाने का षड़यंत्र रचने वाला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, पर हाईवे पुलिस ने अपह्त अमन की सकुशल बरामदगी कर ली है।
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना निवासी कुंवर चंद अपने परिवार के साथ साढू़ की बेटियों की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान थाना हाईवे की पुष्प बिहार कालोनी निवासी सुरेश के घर के बाहर खेेल रहा कुंवर चंद का पौने तीन साल का बेटा अगवा हो गया। बच्चे के अपहरण से सनसनी मच गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक और सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने अमन की गरुण गोविंद से सकुशल बरामदगी कर ली है। कुंवर चंद के साढू़ सुरेश ने अमन के अपहरण की साजिश रची थी। सुरेश ने अपने छोटे भाई महावीर से अमन को अगवा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमन को भांजे कान्हा को सौंप दिया। यह सब सुरेश ने शादी में कम खर्चा और पड़ोस के तीन युवाओं को फंसाने के लिए किया। एसएसपी ने बताया कि सुरेश, महावीर, कान्हा, गिर्राज प्रसाद ने अमन को अगवा किया। सीसीटीवी में कैद हुआ ही कान्हा अमन को गोदी में लेकर जाता दिख रहा है।


अमन को हाथरस ले जाया गया। एक दिन रखने के बाद कान्हा अमन को जोनई ले आया। जल्द ही यह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुरेश की दो बेटियों का विवाह शुक्रवार को होना था। एसएसपी बबलू कुमार ने दो साल पहले भी अंश की सकुशल बरामदगी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed