{"_id":"5b41008c4f1c1b08278b5216","slug":"101530986636-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल बीमार, न सीटी स्कैन हो रहा न खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल बीमार, न सीटी स्कैन हो रहा न खून की जांच
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और ब्लड की जांच पर संकट खड़ा हो गया है। सीटी स्केन कक्ष की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई तो ब्लड जांच मशीन खराब है। अब इन परिस्थितियों में वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लिया जा रहा है।
पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल में कई मंहगी चिकित्सकीय जांच मुफ्त में हो रही है। इसमें सीटी स्केन और ब्लड की अनेक जांच शामिल हैं। दोनों के लिए यहां उच्च तकनीकी की मंहगी मशीन यहां मौजूद हैं। लेकिन फिलहाल दोनों ही मशीन संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। पिछले कई दिन से सीटी स्कैन कक्ष की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। इसकी विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
इसकी जानकारी सीएमएस ने विद्युत अधिकारियों को भी दे दी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन का संचालन जेनरेटर पर निर्भर हो गया है। इसके अलावा लैब में ब्लड जांच के लिए मौजूद मशीन भी खराब हो गई है। इससे फिलहाल जिला अस्पताल में बगैर मरीज के मलेरिया की ही जांच लैब टेक्नीशियन द्वारा की जा रही है। सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता ने बताया जल्द ही दोनों व्यवस्थाओं को सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानांतरित डाक्टर नहीं पहुंचे पीएचसी
सीएमओ शेर सिंह के निरीक्षण में वृंदावन की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। अवन हेल्थ सेंटर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं खस्ताहाल मिलीं। मांट से स्थानांतरित हुए प्रभारी डॉ. वाईके राणा ने अब तक चार्ज नहीं लिया है। यहां लैब सहायक और वार्ड आया भी अनुपस्थित थे।