{"_id":"5b3e5d3a4f1c1bc1248b4b95","slug":"101530813754-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ में रिठौरा तिराहे से 25 हजार का इनामी पकड़ा है। 25 हजार का इनामी जानलेवा हमले में तीन साल से फरार जरूर चल रहा था, पर उसका आना-जाना बदस्तूर गांव हाथिया में बना हुआ था। खुल्ली मेव गैंग के सक्रिय सदस्य के हत्थे चढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
थाना बरसाना के गांव हाथिया में साल 2015 में एक ग्रामीण को गोली मारकर फरार हुआ शातिर फिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस को गच्चा देकर 25 हजार के इनामी ने साल 2017 में हाथिया में ही जानलेवा हमला एक ग्रामीण पर किया। पुलिस के पहुंचने से पहले शातिर भाग जाता था। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी रिठौरा तिराहे के पास है। बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी को पकड़ लिया।
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि हाथिया निवासी अफसर पुत्र सकूर को पकड़ा है। इसके कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, ठगी और चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। यह खुल्ली मेव गैंग का सक्रिय सदस्य है। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।