{"_id":"5b3a5ab04f1c1be1458b456b","slug":"101530550960-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 24 चिकित्सक महीनों से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 24 चिकित्सक महीनों से लापता
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के 24 चिकित्सक लंबे समय से लापता हैं। इन्होंने अनुपस्थित रहने का कारण भी सीएमओ को नहीं बताया है। प्रमुख सचिव तक यह बात पहुंचने के बाद डीएम ने सीएमओ को संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।
पिछले सप्ताह भ्रमण पर आए जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद को शिकायत मिली थी कि जनपद के अनेक चिकित्सक बगैर अनुमति के लापता हैं, जो घर बैठे ही वेतन पा रहे हैं। साथ ही इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी बिगड़ रही हैं। इस शिकायत की जांच पड़ताल के बाद जनपद में 24 चिकित्सकों के नाम सामने आए हैं, जो महीनों से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा इन सभी अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ को आदेशित किया है। सीएमओ कार्यालय में डीएम के आदेश के पहुंचते ही चिकित्सकों में खलबली है।
अब तक इस पूरे मामले पर पर्दा डाले सीएमओ आफिस अब ऐसे चिकित्सकों के बचाव के रास्ते तलाशने में जुट गया है। हालांकि डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब मेडिकल पर बताने वाले चिकित्सकों की मेडिकल जांच बोर्ड से कराई जाएगी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि ऐसे चिकित्सकों का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ शेरसिंह को आदेशित किया गया है।