फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में पर्यटन से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

मथुरा में पर्यटन से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Mon, 02 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में पर्यटन से बेरोजगारों को मिलेगा  रोजगार
मथुरा। ब्रज के बेरोजगारों को पर्यटन से रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण कैंप आयोजित होंगे। क्या क्या किया जा सकता है इसके लिए केंद्र सरकार की टीम प्लान तैयार कर रही है।
विज्ञापन


मंदिरों के शहर मथुरा में हर साल लाखों भक्त आते हैं। हर समय मेला सा लगा रहता है मथुरा में। हालांकि अभी भी हजारों लोगों को इससे रोजगार मिल रहा है लेकिन अब व्यवस्थित ढंग से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। केंद्र सरकार की स्किल डेवलपमेंट के तहत इसे लिया जा रहा है। स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के निदेशक विनोद पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी की।
विज्ञापन


अफसरों का कहना था कि मथुरा में बेरोजगारों को गाइड का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। मंदिरों के आसपास कहीं फूल तो कहीं प्रसाद का काम हो सकता है। पर्यटन के हिसाब से तमाम संसाधन खोजे जा सकते हैं। इससे तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल और बलदेव तीर्थ स्थल हैं लिहाजा यहां रोजगार के साधन बढ़ाने की जरूरत है। स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय इसके लिए बेरोजगारों को प्रशिक्षण भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर में ऐसे बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। कुटीर उद्योग से भी लोगों को जोड़ा जा सकता है। मथुरा के पेड़े की दूर दूर तक पहचान है लिहाजा पेड़े के कारोबार को विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed