{"_id":"5b3909284f1c1b8c278b8b19","slug":"101530464552-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने गला दबाकर की थी रजनी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने गला दबाकर की थी रजनी की हत्या
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगाव रोड पर शनिवार को महिला की मौत कार में आग लगने से नहीं हुई थी। उसके पति ने उसे गला दबाकर मौत के घाट उतारा था, इसके बाद शव को कार में रख कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि वृंदावन राजपुरा निवासी मृतक रजनी हेमराज की दूसरी पत्नी थी। रजनी और हेमराज पहले से शादीशुदा थे। रजनी का अपने पहले पति से तलाक हो चुका था, हेमराज ने भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। हेमराज वृंदावन में सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं।
बताया जा रहा है कि इधर, कुछ दिन से हेमराज की पहली पत्नी भी गांव में आकर रहने लगी थी जिससे हेमराज का उसके साथ संपर्क बढ़ गया था। इसका पता रजनी को लगा तो दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
29 जून को रजनी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। गुस्से में आकर रात्रि में करीब साढे़ 11 बजे हेमराज ने उसका गला दबा दिया। जिससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए हेमराज ने अपने गाड़ी चालक श्याम को बुलाया। शनिवार रजनी के शव को कार में लेकर नंदगांव रोड पर आ गए और सुनसान जगह देख कार में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
बाद में 100 नंबर पर कार में सीएनजी लीक होने से आग लग जाने और रजनी की दम घुटकर मौत होने की सूचना दे दी। इस मामले में पति हेमराज एवं चालक आझई निवासी श्याम को पकड़ लिया। मृतका के भाई छैलबिहारी निवासी वैशाली नगर अलवर राजस्थान ने बहन की हत्या कर शव को जलाने की रिपोर्ट कराई है।