{"_id":"5b2908324f1c1bb26e8b8c8b","slug":"101529415730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव
Updated Tue, 19 Jun 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। जलाल गांव के समीप मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मंगलवार तड़के शौच आदि के लिए जा रहे लोगों ने शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान पत्र आदि नहीं मिला।
उपनिरीक्षक सुरेशचंद ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण महिला की मौत हुई है। मृतका ने हरी-बैगनी रंग की साड़ी, नीला ब्लाउज और लाल पेटीकोट पहन रखा है। महिला के बाएं हाथ की कलाई पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। उम्र करीब 40 वर्ष है।