{"_id":"5b1157764f1c1ba66e8b5b10","slug":"101527863158-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में 1768 लोगों को कुतों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई में 1768 लोगों को कुतों ने काटा
Updated Fri, 01 Jun 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। खुद डाक्टर हैरान हैं कि इतने लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। मई महीने में ही 3536 वैक्सीन लगाई गईं हैं। 1768 लोगों को इंजेक्शन लगाए गए हैं। जबकि तमाम ने प्राइवेट अस्पताल में भी इंजेक्शन लगवाए होंगे।
मथुरा में आवारा कुत्तों का हमला लगातार बढ़ रहा है। मई माह में जो वैक्सीन देने का आंकड़ा है उसे देखकर खुद डाक्टर हैरान हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर वाईपी जोशी का कहना है कि कभी एक महीने में इतने लोग कुत्ते काटे का इंजेक्शन लगवाने नहीं आए। लेकिन इस बार संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। वैक्सीन का कोटा भी बढ़वाना पड़ रहा है। कुत्तों ने बच्चों पर ज्यादा हमला किया है। मांट, नौहझील, बलदेव, फरह, कोसीकलां से लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए ज्यादा पहुंच रहे हैं।
वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में इंजेक्शन खत्म, 60 लोग वापस
मथुरा। वृंदावन के सौ शैया अस्पताल में कुत्ते काटे के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। शुक्रवार को इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे 60 लोग वापस हो गए हैं। डाक्टरों का कहना है कि मांग भेजी गई है। इंजेक्शन आने में सप्ताह भर का वक्त लग जाएगा। वृंदावन के अस्पताल में कल से इंजेक्शन नहीं है। शुक्रवार को मांग पत्र मुख्यालय को भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि मथुरा के साथ ही आसपास के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं।