{"_id":"5a634b244f1c1b82268b5580","slug":"101516456740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से युवक के कान का पर्दा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से युवक के कान का पर्दा फटा
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : डेमो
मांट (मथुरा)। पुलिस की पिटाई से एक युवक के कान का पर्दा फट गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर तैनात सफाईकर्मी के पुत्र से सुरीर पुलिस के एक दरोगा और सिपाही ने बाइक टकराने पर मारपीट की। इससे उसका कान का पर्दा फट गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीओ मांट से की है।
मांट सीएचसी पर सुरेश कुमार सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। शुक्रवार को सुरीर पुलिस के एक दरोगा और सिपाही शव मिलने की सूचना पर मांट सीएचसी पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक सुरेश के पुत्र सोनू की बाइक से टकरा गई। इस पर सिपाही और दरोगा ने सोनू की पिटाई कर दी। इससे उसके कान का पर्दा फट गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीओ विजय शंकर मिश्रा से की है। अभी तक दरोगा और सिपाही के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। चिकित्सक डॉ. मानपाल ने बताया कि सोनू के कान में काफी चोट आई है। पर्दा भी फट गया है।