फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने पर हुआ बवाल

सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने पर हुआ बवाल

Thu, 24 Aug 2017 07:55 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती प्रक्रिया रद्द होने पर हुआ बवाल
हंगामा करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योग समिति की संस्था पराक्रम सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की भर्ती प्रक्रिया के दौरान जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार को वृंदावन के गुरुकुल विश्व विद्यालय में प्रक्रिया रद्द होने पर कई प्रदेशों से आए हजारों युवाओं ने समिति पर अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए उपद्रव करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रव कर रहे युवाओं को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


पराक्रम सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा राज्य प्रभारियों और जिला समितियोें के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से आवेदन लिए। समिति को 2000 युवाओं के आने का अनुमान था, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र से लगभग 5000 से अधिक युवक और सैकड़ों युवतियां गार्ड भर्ती मेले में पहुंच गईं। गुुरुकुल विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को वृंदावन पुलिस की देखरेख में सुबह सात बजे प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


समिति के 50 सदस्यों ने युवाओं के शारीरिक दक्षता को प्रशिक्षण शुरू किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 700 युवाओं में से 400 और 40 युवतियों का प्राथमिक चयन करते हुए 300 को बाहर भेज दिया और प्रक्रिया को बंद करते हुए गेट बंद कर दिया। बाहर आए युवाओं ने प्रक्रिया में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया बंद करने की बात कही। यह सुनकर युवाओं में रोष फैल गया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवाओं का गुस्सा कम होने के बजाए बढ़ता चला गया। युवाओं नेे विवि के बंद गेट पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर युवाओं को तितर बितर करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन बार-बार युवक वहां आते और प्रदर्शन करते। सूचना पर सीओ सदर विजय शंकर मिश्र मय पुलिसबल के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे युवाओं को बल प्रयोग कर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं निवसी सर्वेश, इलाहाबाद निवासी महेंद्र, नरेश, हिमांशु, बिहार के पटना निवासी संतोष झा, पीयूष, विवेक आदि छात्रों ने बताया कि राज्य प्रभारियों द्वारा 20 अगस्त को उन्हें गार्ड की नौकरी देने से पहले हरिद्वार बुलाया गया, इसके बाद उन्हें 24 को वृंदावन में शारीरिक प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। हम सुबह से भूखे प्यासे प्रशिक्षण का इंतजार कर रहे हैं और समिति ने अचानक प्रक्रिया को रद्द कर दिया। इस प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश की 17 और हरियाणा की एक युवती का चयन कर लिया गया है।

पराक्रम सिक्योरिटी एजेंसी के सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बिहार से 15 और उत्तर प्रदेश से 1500 युवाओं को गार्ड की नौकरी के लिए बुलाया गया था, अन्य प्रदेशों से हजारों युवा कैसे पहुंचे उन्हें जानकारी नहीं। 18 युवतियों के साथ ही 400 युवाओं की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन विवाद के बाद प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

प्रशासन से नहीं, पुलिस से ली स्वीकृति
वृंदावन। पराक्रम सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा गार्ड भर्ती प्रक्रिया की स्वीकृति जिला या सिटी मजिस्ट्रेट से लेेने के बजाए एसपी सिटी से ले ली गई। यहीं पर पुलिस और एजेंसी गच्चा खा गई।

एक घंटे तक रहा अराजकता का माहौल
वृंदावन। गार्ड भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद कई राज्यों से आए हजारों युवाओं ने एक घंटे तक उत्पात मचाया। युवाओं के उपद्रव के आगे वृंदावन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। वहां से गुजर रहे टेंपो को युवाओं ने रोक लिया और उसमें रखीं कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों की तीन पेटियों को जबरन लूट लिया। मौके पर खड़े पुलिसकर्मी देखते रहे।


देशभर में एक लाख को गार्ड की नौकरी देने का लक्ष्य
वृंदावन। पराक्रम सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा देश भर में एक लाख से अधिक युवाओं को गार्ड की नौकरी देने का लक्ष रखा है। प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए संस्था प्रयास कर रही है। 20 अगस्त को हरियाणा के रेबाड़ी में हुई प्रक्रिया में 500 युवाओं को गार्ड के पद पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed