फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Accused treated an elderly person inhumanely In Khanpuram of Bulandshahr

यूपी में इंसानियत शर्मसार: पंचायत में जाने से खफा आरोपियों ने वृद्ध संग किया अमानवीय सलूक, खुलेआम घूम रहे दबंग

Thu, 15 Feb 2024 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

पीड़ित और उनकी पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

विज्ञापन
Accused treated an elderly person inhumanely In Khanpuram of Bulandshahr
बुलंदशहर में शर्मनाक हरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध को दूसरे पक्ष के खिलाफ पंचायत में जाना भारी पड़ गया। आरोपियों ने पहले तो पीड़ित की मूंछें काटने की कोशिश की फिर आरोपियों ने वृद्ध के मुंह में पेशाब कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनका 12 फरवरी को पीड़ित को पड़ोसी गांव में कुछ लोगों ने एक जमीनी विवाद को लेकर पंचायत में बुलाया था। जिसके बाद वह शाम को अपने घर आ गए थे। 13 फरवरी को वह जेल में बंद अपने पुत्र से मिलाई के लिए घर से निकले थे। तभी रास्ते में शैलेंद्र उर्फ शैलू, मिथुन उर्फ राघवेंद्र व विनोद उर्फ बिल्लू ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरोपियों ने पीड़ित से पंचायत में जाने की बाबत पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया और ब्लेड से मूंछ काटने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी पीड़ित को उठाकर उनके ही घर में ले गए और जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी शैलेंद्र ने पीड़ित के मुंह में पेशाब कर दिया।

विज्ञापन

जब पीड़ित व उनकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। लेकिन, अब आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर कोई कार्रवई नहीं की जा रही है। आरोपी अब उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed