फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   aamir made countrys new identity in physics

आमिर ने भौतिक विज्ञान में देश को दिलाई नई पहचान

Wed, 30 Jan 2013 12:07 PM IST
आनंद प्रकाश जोशी/गंजमुरादाबाद (उन्नाव)
आनंद प्रकाश जोशी/गंजमुरादाबाद (उन्नाव) Updated Wed, 30 Jan 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
aamir made countrys new identity in physics

भौतिक विज्ञान में सूक्ष्म कणों की गति पर नई खोज कर आमिर अंसारी ने देश को एक नई पहचान दिलाई है। उनका शोध लेख विज्ञान के इंटरनेशनल जनरल के जनवरी अंक में प्रकाशित हुआ है। इसरो अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन ने भी इसे सराहा है।

विज्ञापन


मतीउल्लाह अंसारी के सुपुत्र आमिर अंसारी उड़ीसा के कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल टेक्नालॉजी भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र हैं। इलेक्ट्रॉन की गति और स्थिति के संबंध में वैज्ञानिक हाइजेनबर्ग की परिकल्पना पर शोध करते हुए आमिर ने इसमें नए तथ्य जोड़े हैं।
विज्ञापन


उनके इस शोध को इंटरनेशनल जनरल आफ साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग रिसर्च (आईजेएसईआर) ने जनवरी के प्रथम संस्करण के चौथे वाल्यूम में प्रकाशित किया है। भौतिक विज्ञान में इस वर्ष हुए लगभग 1900 शोधों में से  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल 157 ही स्वीकृत हुए। इनमें आमिर का भी शोध शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर को 15-17 अप्रैल को बैंकाक में होने वाली एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन इंजीनियरिंग एंड नेचुरल साइंस (एपीआईसीईएनएस 2013) में अपने शोध पर वक्तव्य देने के लिए आमंत्रित किया गया है। आमिर की उपलब्धियों पर मां रिजवाना अंसारी और पिता मतीउल्लाह के साथ ही पूरा कस्बा गर्व की अनुभूति कर रहा है।


हाइजेनबर्ग परिकल्पना में आमिर की खोज
भौतिक वैज्ञानिक हाइजेनबर्ग ने अनिश्चितता का सिद्धांत दिया था। इसके मुताबिक किसी निश्चित समय पर आर्बिट में चक्कर लगा रहे इलेक्ट्रॉन के संवेग और स्थिति में कोई एक ही ज्ञात किया जा सकता है। आमिर ने इसे उदाहरण देकर समझाया कि यदि कोई स्पिन गेंदबाज बॉलिंग कर रहा है तो हाइजनबर्ग सिद्धांत के मुताबिक एक समय में हम उस गेंद का संवेग या स्थिति दोनों में से कोई एक ही ज्ञात कर सकते हैं। इस पर शोध करते हुए आमिर ने स्थापित किया कि निश्चित समय में हवा में अपनी धुरी पर घूम रही गेंद की कोणीय गति को भी ज्ञात किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed