{"_id":"124-64467","slug":"Lucknow-64467-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी सुलगता रहा पुराना शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी सुलगता रहा पुराना शहर
लखनऊ
Updated Sat, 03 Aug 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पुराने शहर में बुधवार तड़के से शुरू हुआ बवाल गुरुवार को भी जारी
विज्ञापन
रहा। ईद के मद्देनजर सुबह नक्खास बाजार खुला लेकिन दो घंटे बाद शरारती
तत्वों ने अफवाह फैलाना शुरू कर दिया।
इसके बाद उपद्रवियों ने पथराव करके दुकानें बंद करा दीं। पुलिस ने हालात सामान्य करने के इरादे से व्यापारी नेताओं की मदद से बाजार खुलवाने की कोशिश की तो शरारती तत्वों ने पुलिस से झड़प शुरू कर दी।
उपद्रवियों ने भीड़ को खदेड़ने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। लोगों को मनाने में जुटी पुलिस ने बात न बनने पर लाठी भांजी, जो हत्थे चढ़ा उसे खूब पीटा। इस दौरान उपद्रवियों ने चौक, बाजार खाला व ठाकुरगंज क्षेत्र में छुटपुट बवाल करके माहौल बिगाड़ने के कई प्रयास किए।
21वीं रमजान के जुलूस पर पथराव को लेकर शुरू हुआ बवाल ठंडा होने का अनुमान लगाकर नक्खास बाजार के व्यापारियों ने गुरुवार सुबह दुकानें खोलीं। मेन रोड पर पुलिस, पीएसी व आरएएफ की टोलियां गश्त करने के साथ विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद थी।
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की आस लगाए दुकानदार बुधवार को हुई तनातनी को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि दोपहर 12:30 बजे अकबरी गेट पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने ऊंची इमारत से एक पत्थर फेंका वहीं कुछ शरारती तत्वों ने छत पर खड़े होकर आपत्तिजनक इशारे किए।
इससे आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और भीड़ एकत्र करके बाजार बंद करा दिया। हालात फिर से बिगड़ने की खबर पर एसएसपी जे रविंदर गौड कई अधिकारियों व पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहकर माहौल शांत कराने की कोशिश की। दुकानें खोलने के इरादे से व्यापारियों ने भीड़ को मनाने का प्रयास किया।
अकबरी गेट पर नारेबाजी कर रहे लोगों को किसी तरह चौपटिया की तरफ लौटाया गया। इस बीच शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने जमकर लाठी भांजी अकबरी गेट से चौपटिया मार्ग पर जो उपद्रवी पकड़ में आया उसे धुन दिया। थोड़ी देर बाद शरारती तत्वों ने बाजार खाला क्षेत्र में उपद्रव की कोशिश की। वहां भी पुलिस ने खूब लाठी भांजी। इसमें आठ लोगों को चोटें आईं जबकि एक युवक का सिर फूट गया। बाजार खोलने का प्रयास कर रहे दुकानदार भी खिसक लिए। थोड़ी ही देर में इलाके में सन्नाटा पसर गया।
डीआईजी से भी उलझे शरारती तत्व नक्खास क्षेत्र में पथराव की खबर पर डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा दोपहर दो बजे अकबरी गेट पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि उपद्रव का शिकार बने व्यापारियों को उनके नुकसान का मुआवजा दिलाने की कार्रवाई चल रही है। ईद के मद्देनजर दुकानें खोलें और शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।
व्यापारी नेता व इलाके के दुकानदारों ने दुकानें खोलने की तैयारी शुरू कर दी तभी अकबरी गेट ढाल के आगे खड़े जत्थे ने बाजार बंद रखने का ऐलान करते हुए डीआईजी से उलझने की कोशिश की। उनके कड़े तेवर पर भीड़ छंटनी शुरू हुई लेकिन शरारती तत्वों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पूरी न होने तक बाजार बंद रखनेे का ऐलान कर दिया। दुकानदार भी तोड़फोड़ व लूटपाट की आशंका से सहम गए। डीआईजी ने फोर्स के साथ पूरे इलाके में भ्रमण करके लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तमाम प्रयास के बाद भी बाजार न खुलता देख वह नक्खास चौकी पर चले गए।
मौलवी से मारपीट
ठाकुरगंज के सज्जादबाग स्थित एक मसजिद में नमाज अदा कराकर घर लौट रहे मौलवी आसिफ नदवी की रास्ते में कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। तीन युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। ठाकुरगंज में माहौल खराब करने के प्रयास की भनक लगते ही एसएसपी ने एएसपी सिटी पश्चिम अजय कुमार मिश्रा को फोर्स के साथ मौके पर भेजा। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर हालात संभाला और बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
झुंझलाए एसएसपी ने दिए दो विकल्प
पथराव के बाद बाजार खोलने व बंद कराने को लेकर एक ही पक्ष में दो गुटों के बीच नोकझोंक शुरू हुई। व्यापारी नेता बाजार खुलवाने के प्रयास में थे, वहीं उन्हीं के बीच खड़े कुछ लोग दूसरे पक्ष पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर उग्र होने लगे। एक घंटे से चल रही मान मनौवल बेअसर होते देख एसएसपी जे रविंदर गौड ने अकबरी गेट पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मदद से घेरा बनाया। इसके बाद भीड़ से साफ कहा कि दो विकल्प हैं दुकानें खोलो या घर वापस जाओ। उन्होंने व्यापारियों व संभ्रांत लोगों से सड़क से हटने की अपील करते हुए मातहतों को शरारती तत्वों पर सख्ती के आदेश दिए। इसके साथ ही फोर्स ने शरारती तत्वों पर लाठी भांजनी शुरू कर दी।
पुलिस को दिखाई चूड़ी
अकबरी गेट पर हंगामे के दौरान कुछ महिलाओं ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताने के साथ पुलिस पर आरोप लगाए और चूड़ी पहनाने की कोशिश की। उसी पक्ष के लोगों ने किसी तरह महिलाओं को लौटाया तो शरारती तत्वों ने चूड़ियां दिखानी शुरू कर दीं। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की मनोदशा भांपकर एसएसपी ने शरारती तत्वों को सख्त हिदायत देते हुए भगाया।