{"_id":"124-64322","slug":"Lucknow-64322-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 133वीं जयंती आज ः नाटक और कहानी पाठ से किए जाएंगे याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 133वीं जयंती आज ः नाटक और कहानी पाठ से किए जाएंगे याद
Lucknow
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद को बुधवार को उनकी 133वीं जयंती पर नाटक और कहानी पाठ से याद किया जाएगा। उप्र हिंदी संस्थान में गोष्ठी होगी, वहीं इप्टा की ओर से गोष्ठी और नाटक का मंचन किया जाएगा। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा गोमतीनगर के वाल्मीकि सभागार में ‘प्रेमचंद के सरोकार और आज के प्रश्न’ विषयक संगोष्ठी आयोजित करेगा। इसकी अध्यक्षता रवीन्द्र वर्मा करेंगे तथा आलोचक वीरेंद्र यादव, साहित्यकार अखिलेश, नलिन रंजन सिंह, प्रीति चौधरी, शकील सिद्दीकी विचार रखेंगे। इसके बाद यहां प्रदीप घोष निर्देशित 25 मिनट अवधि के नाटक ‘मनोवृत्ति’ का मंचन होगा, जिसमें शहर की दो साहित्यकार-लेखक अभिनय करेंगी। आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होगा। उप्र हिंदी संस्थान की ओर से संगोष्ठी और कहानी पाठ होगा। हिंदी भवन के निराला सभागार में होने वाले इस आयोजन में वक्ता ‘आधुनिक सामाजिक सरोकार और प्रेमचंद’ विषय पर चर्चा करेंगे। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वाराणसी के जितेंद्र नाथ मिश्र वक्ता रहेंगे। इसके अलावा इटावा के दिनेश पालीवाल और वाराणसी के डॉ. नीरजा माधव कहानी पाठ करेंगे।
विज्ञापन