{"_id":"124-61894","slug":"Lucknow-61894-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर भागा नाबालिग बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर भागा नाबालिग बंदी
Lucknow
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर आयु निर्धारण के लिए सीएमओ कार्यालय लाया गया नाबालिग बंदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में, एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सआदतगंज पुलिस ने दस दिन पूर्व रुस्तम नगर निवासी पंद्रह वर्षीय शानू (काल्पनिक नाम) को महिला पत्रकार जेबा हसन के घर नकबजनी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दद्न सिंह व नेतराम बंदी की आयु निर्धारण की जांच कराने के लिए सीएमओ कार्यालय लाए थे। जहां से बंदी की एक्सरे व अन्य जांच के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया था। बलरामपुर एक्सरे रूम के बाहर बंदी को रोका गया था। जहां से बंदी सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। घटना की सूचना के बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सिपाही दद्न सिंह व नेतराम के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन