{"_id":"124-57293","slug":"Lucknow-57293-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"साये ने बस इतना छुआ, कि लगा चंद्रग्रहण हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साये ने बस इतना छुआ, कि लगा चंद्रग्रहण हुआ
Lucknow
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पृथ्वी के साये से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चंद्रमा 1.5 प्रतिशत ढके गए और चंद्रग्रहण हुआ। यह आंशिक चंद्रग्रहण रात 01:24 से 01:51 बजे तक कुल 27 मिनट चला। लखनऊ सहित एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह दिखाई दिया, सभी जगह यह ग्रहण आंशिक ही रहा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्लेनेटेरियम के एजूकेटर सुमित कुमार ने बताया कि यह 21वीं सदी का दूसरा सबसे छोटा चंद्रग्रहण था। इससे पहले 9 नवंबर 2003 को आंशिक चंद्रग्रहण हुआ था जो केवल 22 मिनट चला यानी इससे भी छोटा। मौजूदा चंद्रग्रहण लखनऊ में रात 01:38 मिनट पर अपने चरम पर था जब पृथ्वी के साये ने चंद्रमा के 1.5 प्रतिशत भू-भाग को कवर किया। खगोलविज्ञानियों के अनुसार हालांकि यह ग्रहण रात 11:37 बजे से 03:41 बजे तक चला, लेकिन पृथ्वी की परछाई 27 मिनट ही रही।
इस वर्ष 5 ग्रहण ः 2013 में वैसे तो 5 ग्रहण हैं, जिनमें 3 चंद्र और 2 सूर्य हैं, लेकिन सभी खगोलीय घटनाओं के प्रेमियों में किसी तरह की एक्साइटमेंट क्रिएट नहीं कर पा रहे हैं। वजह है कि इनमें से चार तो भारत में दिखेंगे ही नहीं। 10 मई और 3 नवंबर को सूर्यग्रहण होंगे, ये भारत में नहीं दिखेंगे। इसी तरह 25 मई व 18 अक्टूबर को भी चंद्रग्रहण हैं, ये भी नहीं दिखेंगे।