{"_id":"124-56758","slug":"Lucknow-56758-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का सफर 21 से 72 रुपए तक महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का सफर 21 से 72 रुपए तक महंगा
Lucknow
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी के बाद परिवहन निगम ने साधारण से लेकर वॉल्वो सेवा तक का भाड़ा बढ़ा दिया है। बढ़ोतरी बुधवार शाम से लागू हो गई है। साधारण सब सेवा का भाड़े 4 पैसे प्रति किमी, जबकि वॉल्वो का 11 पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। सबसे अधिक असर दिल्ली के यात्रियों पर पड़ेगा। साधारण बस सेवा के यात्रियों को जहां पहले की तुलना में 21 रुपए अधिक देने पड़ेंगे, वहीं वॉल्वो के यात्रियों को वाया मथुरा दिल्ली के लिए 68 और वाया एक्सप्रस-वे सफर करने पर 72 रुपए अधिक देने होंगे। इसी प्रकार अन्य स्थानों के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों के अनुसार नए भाड़े को इलेक्ट्रानिक्स टिकटिंग मशीन (ईटीएम) में फीड कर दिया गया है। आरक्षण शुल्क के 20 रुपए पहले की तरह ही लिए जाएंगे है। बस अड्डे के करंट काउंटर और वॉल्वो में टिकट लेने पर यह रकम नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन