{"_id":"124-55317","slug":"Lucknow-55317-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा अफसर ने पकड़ा चेन लुटेरा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा अफसर ने पकड़ा चेन लुटेरा, एक फरार
Lucknow
Updated Wed, 27 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने ऑफिस जा रही बीमा अधिकारी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। वह शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़ीं और एक बदमाश को कॉलर पकड़कर बाइक से गिरा लिया। राहगीरों की मदद से धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक समेत फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, विश्वास खंड निवासी बीमा अधिकारी एलिजा बेथ सोमवार सुबह अपने घर से पैदल ऑफिस जा रही थी। रास्ते में पास से गुजरी बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूट ली। एलिजा बेथ शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़ी और पिछली सीट पर बैठे बदमाश का कॉलर पकड़कर बाइक से घसीट लिया। इस बीच आसपास के लोग व राहगीर आ गए। पकड़े बदमाश की धुनाई करने लगे। इस बीच उसका साथी बाइक समेत फरार हो गया। वारदात की सूचना पर एसआई अरुण शुक्ला ट्रांसगोमती पुलिस की मोबाइल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान गोमतीनगर के नयापुरवा निवासी जितेंद्र यादव उर्फ राजेंद्र यादव के रूप में हुई। उसके कब्जे से एलिजा बेथ की चेन बरामद हुई है। जितेंद्र ने कबूला कि उन्नाव के धोबी पुलिया निवासी उसका साथी अजय कटियार मौके से भागा है। पुलिस ने अजय की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन