{"_id":"124-55200","slug":"Lucknow-55200-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर युवक के शव को रौंदते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर युवक के शव को रौंदते रहे वाहन
Lucknow
Updated Mon, 25 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति कितना संवेदनशील है इसका ताजा उदाहरण बंथरा क्षेत्र में देखने को मिला। शनिवार रात बंथरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक के शव को रात भर वाहन रौंदते रहे। इसके चलते शव के चिथड़े सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। सूचना के बाद भी पुलिस रात में घटना स्थल नहीं पहुंची। सुबह आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मांस के लोथड़े एकत्र कराए और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बंथरा थाना क्षेत्र के बनी गांव के सामने कानपुर रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने करीब 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना बंथरा पुलिस को दी। मगर, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कानपुर हाईवे पर फर्राटे भर रहे वाहन रात भर युवक के शव को रौंदते रहे। सुबह सड़क पर जानवरों व पक्षियों का जमावड़ा लग गया। सुबह फिर घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मांस के लोथड़ों को एकत्र कराया। मृतक गुलाबी रंग की टीशर्ट और काली पैंट पहने था। लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक आसपास के इलाके में मांग कर खाता था। एसओ बंथरा वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया। रात में सूचना मिलने के सवाल को उन्होंने अनसुना कर दिया।