{"_id":"124-55129","slug":"Lucknow-55129-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़ तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़ तीन लाख की चोरी
Lucknow
Updated Sun, 24 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में बेखौफ चोर शुक्रवार रात एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर तीन लाख का माल बटोर ले गए। इलाके में गश्त कर रही पुलिस को भनक तक न लगी। शनिवार व्यापारियों के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू की। हरिहर नगर निवासी बबलू सोनी की शंकर नगर स्थित हनुमान मार्केट में हरि ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बबलू के अनुसार शुक्रवार रात उसने दुकान बंद की थी। अगले दिन सुबह छह बजे पड़ोस के एक दुकानदार ने फोन कर शटर टूटा होने की जानकारी दी। घबराया बबलू दुकान पहुंचा तो अंदर सेफ और दराजें खुलीं पड़ी थीं। जेवरात और नगदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस तहकीकात कर लौट गई। इस बीच चोरी के खबर फैलते ही इलाकाई व्यापारी पहुंच गए। गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस इलाके में रात भर गश्त व विभिन्न स्थानों पर पिकेट ड्यूटी का दावा कर रही है, जबकि चोरों ने आराम से शटर तोड़ा और माल बटोरकर चलते बने। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। व्यापारियों ने पुलिस उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन