फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बेकाबू ट्रकों ने छीन ली दो छात्राओं की जिंगदी

बेकाबू ट्रकों ने छीन ली दो छात्राओं की जिंगदी

Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि एक छात्र व दो छात्राओं को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों ही हादसे ट्रकों की टक्कर से हुए। इंदिरानगर में हुए हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने भाई के साथ स्कूटी से जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शमा नामक छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका के बाबा स्वर्गीय जैनुल बशीर गाजीपुर से सांसद थे। जबकि, गुडंबा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इनमें से एक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज के 24/51 प्राज्ञ नरायन रोड निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी सलमान बशीर की बेटी शमा बशीर (23) इंटीग्रल विश्वविद्यालय में एमटेक प्रथम वर्ष (बायोटेक्नोलॉजी) की छात्रा थी। उसके साथ ही सुल्तानपुर निवासी इराज हुसैन की बेटी इस्मत फातिमा रिजवी (24) भी पढ़ती थी। इस्मत अपने एक रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार वालों के अनुसार दोनों अच्छी दोस्त थीं और स्कूटी से साथ ही आती-जाती थीं। बृहस्पतिवार को विवि से लौटते समय इस्मत स्कूटी चला रही थी। कुर्सी रोड पर उनकी स्कूटी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शमा ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में मां तनवीर फातिमा, एक भाई अकबर व दो बहनें हैं। बड़ी बहन शना की शादी हो चुकी है। जबकि भाई अकबर सेंट फ्रांसिस से कक्षा ग्यारह का छात्र है। मृतका के बाबा स्वर्गीय जैनुल बशीर गाजीपुर से सांसद थे। उधर, इस्मत की हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह रिंग रोड पर हुए एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार भाई-बहनों को रौंद दिया। गुडंबा के कल्याणपुर कं चना बिहारी मार्ग स्वर्ण बिहार कॉलोनी निवासी विजय शंकर पांडेय जवाहर भवन में ड्राइवर के पद पर तैनात हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी कोमल (16) आरएलबी में 11वीं की छात्रा थी। कोमल अपनी बड़ी बहन नेहा (21) जो एक निजी कॉलेज से बीसीए कर रही है और भाई सत्यम (18) जो बीकॉम का छात्र है, के साथ स्कूटी से बाराबंकी के सफदरगंज निवासी अपनी बुआ के घर जा रही थी। मां गोमती पांडेय पहले ही वहां जा चुकीं थीं। तीनों बच्चे घर से निकल कर रिंग रोड स्थित सेक्टर-19 पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे भारत पेट्रोलियम के ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कोमल ने दम तोड़ दिया। जबकि नेहा और सत्यम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed