फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   सबसे पहले स्वर्ण शताब्दी में वाईफाई

सबसे पहले स्वर्ण शताब्दी में वाईफाई

Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ (ब्यूरो)। शहरवासी सबसे पहले स्वर्ण शताब्दी में वाईफाई इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे ने इस संबंध में कवायद शुरू कर दी है और अगले तीन-चार महीने में लखनऊ से नई दिल्ली (12003/12004) जाने वाली इस ट्रेन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद रेलवे दुरंतो में भी वाईफाई इंटरनेट सुविधा शुरू करेगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ लक्जरी ट्रेनों महाराजा एक्सप्रेस, पैलेस ऑन व्हील में उपलब्ध है। रेल बजट 2013-2014 में 50 ट्रेनों में यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया गया है। इनमें स्वर्ण शताब्दी, दुरंतो और राजधानी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसके लिए 55 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है। रेलवे की मंशा है कि आधुनिक सुविधा वाली ट्रेनों के कोच में वाईफाई इंटरनेट की सुविधा देकर यात्रियों से अतिरिक्त चार्ज वसूला जाए, लेकिन जब तक सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू नहीं होती तब तक किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी में 40 फीसदी से अधिक यात्री लैपटॉप लेकर चलते हैं। वाईफाई सुविधा मिलने पर ऐसे यात्रियों का ग्राफ अस्सी फीसदी तक होने का अनुमान है और ये बढ़ा हुआ किराया देने में भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि इससे यात्री अपने कई जरूरी काम ट्रेन में साढ़े छह घंटे की यात्रा के दौरान निपटा सकेंगे और उनके समय का उपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed