फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   नशे में धुत डिप्टी जेलर व उसके बेटे ने की अस्पताल में तोड़फोड़

नशे में धुत डिप्टी जेलर व उसके बेटे ने की अस्पताल में तोड़फोड़

Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में सोमवार को नशे में धुत जिला जेल में डिप्टी जेलर ने एक अस्पताल में अपने बेटे के साथ मिलकर जमकर तोड़फोड़ व हंगामा किया। गुस्साए जेलर व उसके बेटे ने अस्पताल के मुख्य हाल में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर व शीशे सहित सारा सामान तोड़ डाला। शीशे तोड़ने में उसका हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अस्पताल के निदेशक, सीओ, एसओ ने मामला शांत कराया। पुलिस ने डिप्टी जेलर को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया। वहीं, देर रात अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने काउंटर में रखे 20 हजार रुपये लूटने, तोड़फोड़ सहित पांच लाख रुपये का नुकसान करने की लिखित तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर मामले की पड़ताल कर रही है। वह पत्नी संग अपने बेटे के जख्मी पैरों की ड्रेसिंग कराने आया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीजीआई के वृंदावन कालोनी सेक्टर पांच निवासी विजय कुमार पांडेय लखनऊ जिला जेल में डिप्टी जेलर हैं। सोमवार की रात वह पत्नी संग अपने चोटिल लड़के निशांत पांडेय केपैरों की ड्रेसिंग कराने पहुंचे। ड्रेसिंग कराने के बाद जब वहां मौजूद कर्मचारी ने 100 रुपये की रसीद कटाने को कहा। तो वह उस पर उखड़ पड़े व हाथापाई पर उतर आए। वहां मौजूद कर्मचारी जब बीचबचाव करने आए तो रौब गांठते हुए गाली गलौज पर उतर आए। कर्मचारियों के मुताबिक, डिप्टी जेलर ने जमकर शराब पी रखी थी। इसके बाद डिप्टी जेलर व उसके लड़के ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया व मुख्य हाल में रखे पांच कंप्यूटर, एक लैपटॉप, प्रिंटर व वहां लगे शीशे को तोड़ डाला। जिसमें उस दोनों के हाथ बुरी तरह घायल होे गए। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना निदेशक व पुलिस को दी। आननफानन में अस्पताल के निदेशक अनुराग सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अमित सिंह, सीओ डा. संजय कुमार व एसओ अरविंद पांडेय मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर डिप्टी जेलर व उसके लड़के को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जेलर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। बाद में प्रशासनिक अधिकारी अमित सिंह ने डिप्टी जेलर के खिलाफ कैश काउंटर में रखे बीस हजार रुपये लूट, पांच कंप्यूटर, एक लैपटॉप व प्रिंटर सहित पांच लाख के नुकसान व तोड़फोड़ की लिखित तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed