{"_id":"124-51639","slug":"Lucknow-51639-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने फिर बिगाड़ी ट्रेनों की समयसारिणी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने फिर बिगाड़ी ट्रेनों की समयसारिणी
Lucknow
Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बुधवार को भी जारी रही। लखनऊ आने वाली दो दर्जन से अधिक प्रमुख ट्रेनें कई घंटे विलंब से पहुंची। जहां फरक्का एक्सप्रेस 11 घंटे लेट थी, वहीं इंटरसिटी व मरुधर एक्सप्रेस भी लगभग पांच घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे अधिकारियाें के मुताबिक कोहरे के कारण ट्रेनों की समयसारिणी बिगड़ी है। मौसम साफ होते ही ट्रेनों की समयसारिणी सुधरने का अनुमान है। परिचालन अधिकारियों ने एक बार फिर ट्रेन चालकों को एहतियात के तौर पर ट्रेन संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन