फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   प्रेम विवाह के साल भर बाद फंदे पर लटकी युवती

प्रेम विवाह के साल भर बाद फंदे पर लटकी युवती

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला ने सोमवार सुबह कमरा बंद कर फांसी लगा ली। साल भर पहले उसने प्रेम विवाह किया था। मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। विशेश्वरनगर निवासी संदीप जायसवाल की पत्नी सुनीता (22) ने सुबह अपना कमरा बंद कर पंखे से दुपट्टे का फंदा कसा और फांसी लगा ली। दोपहर में घर लौटे संदीप ने दरवाजा खटखटाया। आहट न मिलने पर खिड़की से झांका तो सुनीता का शव फंदे से लटक रहा था। संदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करने के साथ ही अपनी ससुराल फोन किया। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह और उसके पिता राजेंद्र जायसवाल लालकुआं में एक बीयर शॉप पर नौकरी करते हैं। रोज की तरह सुबह आठ बजे दोनों लोग ड्यूटी पर चले गए। घर में सुनीता व उसकी सास ललिता देवी थी। खाना पकाने के बाद सुनीता अपने कमरे में चली गई थी।
विज्ञापन

संदीप का कहना है कि बाराबंकी के मूल निवासी अमर सिंह की बेटी सुनीता से दो साल पहले जानपहचान हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2012 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों परिवारों के संबंध सामान्य होने पर दो महीने पहले शादी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। दूसरी तरफ बेटी की मौत की खबर पर रोते बिलखते पहुंची शांती देवी ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शांती का कहना है कि दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर संदीप उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। मांग पूरी न होने पर संदीप ने परिवार वालों की मदद से उसकी हत्या कर दी। इससे पहले ससुराल वालों ने दो जनवरी को सुनीता की पिटाई की थी। समझाने पहुंचे उसके पति अमर सिंह से अभद्रता भी की थी। इसकी कृष्णानगर कोतवाली में शिकायत भी की गई थी, हालांकि पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed