फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पुलिस बनकर बदमाशों ने की लूट

पुलिस बनकर बदमाशों ने की लूट

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बीकेटी। इटौंजा इलाके के अर्जुनपुर गांव में शुक्रवार रात खुद को पुलिस वाला बताते हुए सशस्त्र बदमाशों ने चाय विक्रेता के घर धावा बोला। पूरे परिवार को बंधक बनाकर पीटा और नगदी, गहने व अन्य माल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा और तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इटौंजा के गांव अर्जुनपुर निवासी चाय विक्रेता उदयराज सिंह उर्फ मुन्ना के घर शुक्रवार रात ढाई बजे पांच-छह असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोला। खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसे बदमाशों ने उदयराज, उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र संजय, पुत्री आकांक्षा सिंह को बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद घर में रखे बक्से खंगालकर चार हजार रुपए, गहने, तीन मोबाइल, कपड़े, टार्च व अन्य सामान लूट लिया। इस बीच उदयराज बदमाशों को चकमा देकर घर के बाहर निकला और शोर मचाने लगा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों को जुटने से पहले बदमाश माल बटोरकर भाग निकले। सूचना पर अर्जुनपुर चौराहे पर पिकेट के सिपाही मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी देर में सीओ बीकेटी व इटौंजा और बीकेटी थाने की पुलिस भी पहुंची। एसओ इटौंजा विनोद कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात की जा रही है। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

फायरिंंग की आवाज पर भी नहीं चेती पुलिस ः ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुनपुर गांव में चाय विक्रेता के घर पर बदमाशों की लूटपाट से दो घंटा पहले मंडौली व बरगदी गांव के बीच फायरिंग की आवाज हुई थी। इसे अर्जुनपुर चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट के सिपाहियों व होमगार्डों ने भी सुना लेकिन लापरवाह बने रहे। फायरिंग की आवाज पर अगर अर्जुनपुर चौराहे की पुलिस पिकेट सक्रिय हो जाती तो बदमाश चाय विक्रेता के घर धावा बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। फायरिंग का भी रहस्य उजागर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दो माह पहले बारह दुकानों में हुई थी चोरी ः अर्जुनपुर चौराहे पर 15 नवंबर को बदमाश 12 दुकानों व एक सरकारी स्कूल से हजारों का सामान उठा ले गए थे। उस समय भी अर्जुनपुर चौराहे के पिकेट पर एक सिपाही व एक होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। लापरवाही उजागर होने पर सिपाही को लाइन हाजिर व होमगार्ड को ड्यूटी से हटाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed