{"_id":"124-50207","slug":"Lucknow-50207-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के आते ही जाम हो गई शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के आते ही जाम हो गई शहर की सड़कें
Lucknow
Updated Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विधान मंडल के उत्तरशती रजत जयंती समारोह में मंगलवार को राष्ट्रपति के आगमन पर शहर की विभिन्न सड़के जाम हो गई। वीवीआईपी फ्लीट के लिए एयरपोर्ट से राजभवन तक विभिन्न स्थानों पर यातायात रोका गया। इससे अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का लोड बढ़ा और जाम लगने लगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मंगलवार सुबह अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आना था। इसके चलते बंथरा व सरोजननीनगर पुलिस ने सुबह दस बजे से पहले ही बडे़ भार वाहनों को बंथरा के जुनाबगंज व सरोजनीनगर के सैनिक स्कूल के निकट रोक दिया। जिन्हें कई घंटे बाद छोड़ा गया। इसके बाद राष्ट्रपति की वापसी के दौरान भी यहां वाहनों को रोक दिया। काफी देर के बाद छूटे वाहनों के चालकों ने जल्दी निकलने के चक्कर में विपरीत दिशा में जा घुसे जिसके चलते नादरगंज व स्कूटर्स इंडिया चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों की लाइनों में खडे वाहनों के जाम को छुड़ाने के में स्थानीय पुलिस को घंटो कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीवीआईपी फ्लीट गुजरने के बाद चारबाग तक ट्रैफिक का लोड बढ़ा। इसका असर नाका, हुसैनगंज चौराहा व हजरतगंज तक पड़ा। कैसरबाग, लाटूश रोड व कैंट रोड पर भी ट्रैफिक लोड बढ़ने से वाहन रेंगते नजर आए।