फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ‘नंबर दो’ से मंगाई विदेशी मशीन सीज

‘नंबर दो’ से मंगाई विदेशी मशीन सीज

Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के एक नर्सिंग होम ने चेहरे को निखारने वाली विदेशी लेजर ट्रीटमेंट मशीन ‘नंबर दो’ यानी टैक्स चोरी के जरिए दिल्ली से मंगाई। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने इस मशीन सहित अन्य माल को ठिकाने तक पहुंचने से पहले पकड़ लिया। गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर ने मशीन को छोड़कर अन्य माल पर टैक्स चोरी का जुर्माना भरने के बाद उसको छुड़ा लिया। विभाग ने इस मशीन की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए घोषित कर उसे सीज कर लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ रेंज के सचल दल तीन एवं चार ने गत 11 दिसंबर को ट्रक नंबर एचआर 38 एम 8049 एवं ट्रक नंबर यूपी 14 एजे 9393 को हरदोई रोड पर रोककर चेकिंग की तो एक मेें विदेशी मशीन व परचून और दूसरे में परचून का माल लोड था। दोनों ड्राइवरों के पास इस माल के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे। असिस्टेंट कमिश्नर एमपी सिंह एवं प्रमोद कुमार ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। विदेशी मशीन सहित इस माल की कीमत करीब 38 लाख रुपए आंकी गई। मशीन पर उसकी कीमत 25 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर अंकित थी जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 16 लाख रुपए बनती है। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि हजरतगंज कोतवाली में इस टैक्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एक पखवारे के बाद ट्रांसपोर्टर ने जुर्माना भर कर माल छुड़ाने की पेशकश की। इस पर विभाग ने गत 6 जनवरी को 22 लाख रुपए के माल पर 40 फीसदी जुर्माना सहित अन्य मद में 10 लाख 17 हजार रुपए जमा कराए। इसके बाद मशीन को छोड़कर अन्य माल को मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


ब्लैक लिस्टेड ट्रांसपोर्टर की कारगुजारी
वाणिज्य कर विभाग में ब्लैक लिस्टेड गाजियाबाद के एक ट्रांसपोर्टर ने विदेशी मशीन को दिल्ली से लखनऊ पहुंचाने का ठेका लिया था। असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि इस मशीन की डिलीवरी एक नर्सिंग होम को देनी थी। इस मशीन पर उत्पाद शुल्क अदायगी का कोई उल्लेख नहीं है। ट्रांसपोर्टर ने मशीन को न छुड़ाकर कई सवाल उठा दिए हैं। अधिकारी इन सवालों के जवाब और नर्सिंग होम को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
मुखबिर की सूचना पर सचल दल ने हरदोई रोड पर घेराबंदी कर दो ट्रकों में टैक्स चोरी का माल पकड़ा था। ट्रांसपोर्टर ने कुल 38 लाख रुपए के माल में से विदेशी मशीन को छोड़कर अन्य माल को करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना जमा करके छुड़ा लिया। विदेशी मशीन को सीज कर लिया गया है।
- संतोष कुमार गंगे, एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड दो) विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed