{"_id":"124-49747","slug":"Lucknow-49747-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वीन मेरी के मरीज लिफ्ट से पहुंचेंगे मेडिकल कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीन मेरी के मरीज लिफ्ट से पहुंचेंगे मेडिकल कॉलेज
Lucknow
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। क्वीन मेरी से मेडिकल कॉलेज जाने वाली प्रसूताओं को सड़क पार करके लंबी दूरी तय करने से निजात मिलने वाली है। अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है और इसी महीने से इसके निर्माण की तैयारी शुरू हो जाएगी। आधुनिक तरह से बनने वाले दो सौ मीटर से लंबे ओवरब्रिज को मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा और इसके दोनों ओर स्ट्रेचर लिफ्ट लगेगी।
क्वीन मेरी अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं समेत अन्य मरीजों को जांच व चिकित्सीय सलाह के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर आना पड़ता है। क्वीन मेरी से मेडिकल कॉलेज परिसर की दूरी करीब दो सौ मीटर है। ऐसे में गंभीर मरीज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से मरीज को तीमारदार मजबूरन स्ट्रेचर समेत अन्य साधनों से लाते हैं। वैसे भी इस सड़क व चौराहे पर जाम रहता है। पिछले दिनों कुलपति डॉ. डीके गुप्ता ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा। अब शासन ने इस फुट ओवरब्रिज को स्वीकृति दे दी है। लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज पूरी तरह आधुनिक होगा और इसे जमीन से लगभग आठ फुट की ऊंचाई पर बनाया जाएगा। इस रास्ते से भारी वाहन गुजरने पर भी पाबंदी लगाई जाएगी। इसके लिए यातायात विभाग से सहयोग लिया जाएगा।
ऐसा होगा फुट ओवरब्रिज
ओवरब्रिज को क्वीन मेरी परिसर की पार्किंग से डेंटल कॉलेज बिल्डिंग की पार्किंग तक तैयार किया जाएगा। इसमें दोनों ओर मरीजों को लाने-ले जाने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। इसे मेडिकल कॉलेज रोड के ऊपर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
ओवरब्रिज के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके बनने से क्वीन मेरी के मरीजों को बहुत राहत मिलेगी। जांच के लिए मरीजों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इसका निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. एसएन शंखवार, सीएमएस] चिविवि