{"_id":"124-49520","slug":"Lucknow-49520-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़
Lucknow
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिंग हाइवे से मास्टर माइंड समेत तीन ऑटो लिफ्टरों को दबोच कर अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक समेत एक विक्रम, आठ स्टेपनी व बैट्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पारा व तालकटोरा में दो चोरियों समेत उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई व सीतापुर में सात वारदातें करना कबूली हैं। आरोपियों ने अपने और साथियों के नाम भी कबूले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसओ पारा आरबी सिंह ने बताया कि पारा व आसपास के इलाके में वाहन चोरी की बढ़ती वारदात को देखते हुए मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। बीती रात मुखबिर ने सूचना दी कि रिंग रोड हाइवे पर तीन संदिग्ध लोग घूम रहे हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेरा बंदी कर पारा के मायापुरम निवासी मिथुन राठौर, सआदतगंज के बिहारीपुरम के रवि व सआदतगंज के वजीरबाग निवासी दीपक जोशी उर्फ भूरा को दबोच लिया। उन्होंने पूछताछ में कई चोरी की वारदातें करना कबूली है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह भीड़भाड़ व समारोह स्थल से वाहन उड़ाते थे। उन्होंने पारा और तालकटोरा में चोरी करने के अलावा सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव व हरदोई में वारदातें करना कबूला है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी के वाहन व अन्य सामान बरामद किया है।
दस से पंद्रह हजार में बेचते थे बाइक ः वाहन चोरों ने कबूला कि चोरी की बाइक लखीमपुर खीरी व बहराइच में 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि बाइक उड़ाकर वह खरीददार के बताए आदमी के सुपुर्द कर देते थे फिर वह वाहन लेकर लखीमपुर खीरी व बहराइच जाता है। पुलिस खरीददार के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
दस से पंद्रह हजार में बेचते थे बाइक ः वाहन चोरों ने कबूला कि चोरी की बाइक लखीमपुर खीरी व बहराइच में 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि बाइक उड़ाकर वह खरीददार के बताए आदमी के सुपुर्द कर देते थे फिर वह वाहन लेकर लखीमपुर खीरी व बहराइच जाता है। पुलिस खरीददार के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
