{"_id":"124-49516","slug":"Lucknow-49516-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई मार्क के गलत इस्तेमाल पर छापा, गीजर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई मार्क के गलत इस्तेमाल पर छापा, गीजर सीज
Lucknow
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आईएसआई मार्क के दुरुपयोग की शिकायत पर शुक्रवार को भारत मानक ब्यूरो की टीम ने गोमती नगर इलाके में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की एक शॉप पर छापा मारा। टीम यहां से एक गीजर को जांच-पड़ताल के लिए सीलबंद कर ले गई। भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक देश दीपक ने बताया कि गीजर पर आईएसआई छाप का दुरुपयोग प्रमाणित होने पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापा मारने वाली टीम में शामिल ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि गोमती नगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने वाली दुकान विजन एंड विजन में आईएआईएसआई मार्क के दुरुपयोग की शिकायत मिली थी। पता चला कि चैम्पियन कंपनी के नाम से ग्राहकों को भ्रमित कर लोकल उपकरण बेचे जा रहे हैं। प्राथमिक पड़ताल में शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो निदेशक के निर्देश पर शुक्रवार को कमल जौहरी, अवध किशोर, सुरेंद्र यादव व वीरेंद्र तिवारी की टीम ने दुकान पर छापा मारा। जांच में दुकान पर चैम्पियन कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे गीजर में आईएसआई मार्क की छाप तय मानक के इतर मिली। गीजर पर आईएसआई छाप के नीचे थर्मोस्टेट व फिटेज के प्रमाणित मानक को काफी छोटे शब्दों में अंकित पाया गया। टीम गहन जांच पड़ताल के लिए एक गीजर को सीज कर अपने साथ ले गई। जांच टीम में शामिल एके सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद आरोपी दुकानदार के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन