{"_id":"124-48971","slug":"Lucknow-48971-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
Lucknow
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के अस्ती रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर खेल-खेल में एक मासूम गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक नजर न आने पर परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे। देर शाम मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
अस्ती रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी कॉलोनी में पान व्यापारी दिनेश कुमार चौरसिया परिवार के साथ रहते हैं। उनका डेढ़ साल का बेटा टिंकू मंगलवार दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह घर के बाहर जल निकासी के लिए बने गहरे गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों की भी उस पर नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर कॉलोनी के ही एक वकील पर आरोप लगाते हुए अपहरण की आशंका जताई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही देर शाम टिंकू का शव घर के पास के गड्ढे में उतराता मिला। मासूम का शव मिलने का खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। उधर, परिजनों ने शव निकालने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, एसओ विनोद कुमार मिश्र ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। एसओ के अनुसार परिजनों ने भी इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। उधर, जिस गड्ढे में मासूम डूबा वह ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए बनाया था। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। इसके आसपास कोई घेराबंदी भी नहीं की गई थी।