{"_id":"124-48786","slug":"Lucknow-48786-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास पांच दुकानों में सेंध लगाकर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास पांच दुकानों में सेंध लगाकर चोरी
Lucknow
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुस्साहसी चोर शनिवार रात गुडंबा थाने के पास पांच दुकानों में सेंध लगाकर लाखों का माल बटोर ले गए। पुलिस को वारदात की भनक तक न लगी। इतना ही नहीं रविवार सुबह दुकानदारों के फोन करने पर भी घंटों बाद दो सिपाही पहुंचे और टहल कर लौट गए। उधर, देर शाम तक एसओ वारदात की जानकारी से ही इनकार करते रहे।
गुडंबा थाने के पास कुर्सी रोड स्थित सनातन आश्रम में शशि श्रीवास्तव की सौरभ स्टेशनरी, उपेंद्र कुमार की दिव्या इलेक्ट्रॉनिक्स, रामसहाय विश्वकर्मा की विश्वकर्मा स्टील और उमेश यादव की यादव स्वीट्स नामक दुकान व गोदाम है। चोरों ने दो हफ्ते से बंद सौरभ स्टेशनरी की पिछली दीवार में सेंध लगाई। इस दुकान के अंदर से दूसरी, तीसरी और चौथी दुकान की दीवार काटकर माल बटोरा और भाग निकले। सौरभ स्टेशनरी से पेन, डायरी व रेजगारी समेत 10-15 हजार का सामान समेटा। दिव्या इलेक्ट्रानिक्स से ढाई सौ सीएफएल समेत एक लाख से अधिक का माल और विश्वकर्मा स्टील व यादव स्वीट्स से भी कीमती सामान व नगदी बटोर कर चंपत हो गए।
उमेश का कहना है कि सुबह आठ बजे दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साइड की दोनों दीवारों में सेंध लगी थी। इस पर आसपास की अन्य चार दुकानों के मालिकों के साथ ही पुलिस को फोन किया। थोड़ी ही देर में सभी दुकानदार पहुंच गए। कई बार फोन करने पर दोपहर में दो सिपाही मौके पर पहुंचे और चोरों का पता लगाने का आश्वासन देकर लौट गए। इस पर दुकानदारों ने थाने जाकर तहरीर दी। जब एसएसपी के पीआरओ ने थाने के पास दुकानों में चोरी के बाबत एसओ गुडंबा से पूछा तो उन्होंने चोरी की वारदात से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उधर, जानकीपुरम थाना क्षेत्र में चोर जानकीपुरम गार्डन स्थित कोल्डड्रिंक के गोदाम से 6 एलसीडी, 10 डीवीडी प्लेयर, टीवी व अन्य कीमती सामान ले गए। सहारा स्टेट निवासी गोदाम मालिक सर्वेश निगम ने बताया कि चोरों ने 30 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू की है।