फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ऑटो चालक ने लौटाए डेढ़ लाख के गहने

ऑटो चालक ने लौटाए डेढ़ लाख के गहने

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के एक ऑटो चालक ने बुधवार को सोने के गहनों से भरा बैग महिला सवारी को लौटाकर मिसाल पेश की। चालक की ईमानदारी पर पुलिस और एसोसिएशन ने उसकी पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर की विराम खंड निवासी हलीमा बेगम बुधवार दोपहर 12 बजे को चारबाग स्टेशन से अपने घर के लिए सवार हुईं। गोमतीनगर पहुंचने पर वह ऑटो से उतर गईं। हालांकि बैग उतारना भूल गईं। घर पहुंचने पर उन्हें अपने बैग की याद आई और आनन-फानन में टैंपो स्टैंड पर पहुंचकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व पुलिस को सूचित किया। ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधि आरके पाण्डेय ने बताया कि खोजबीन चल रही थी तभी चालक शिवाकांत बाजपेयी ने उसकी ऑटो बैग छूटने की सूचना दी। इसके बाद शाम चार बजे बाजपेयी गोमतीनगर आया और हलीमा को बैग लौटा दिया। इस बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने थे। गोमतीनगर पुलिस एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ऑटो चालक को ईमानदारी के लिए सराहा और उसे शाबासी दी। लेकिन इस महिला ने ऑटो चालकों को उसकी ईमानदारी के लिए पुरस्कृत करना भी मुनासिब नहीं समझा। बल्कि पुलिस व एसोसिएशन को छूटे सामान की खोज कराने की नसीहत देकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed