फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   युवती को सरेराह छेड़ा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

युवती को सरेराह छेड़ा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज क्षेत्र में बेखौफ शोहदे ने मंगलवार दोपहर मां के साथ बाजार जा रही युवती से सरेराह छेड़खानी की। विरोध जताने पर बदसलूकी के साथ उसे जान से मारने की धमकी देता फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला चौधरी गढै़या निवासी प्रकाश की बेटी बीना (दोनों नाम परिवर्तित) एक नर्सिंग होम में अटेंडेंट है। बावरची टोला निवासी नवाबउद्दीन उर्फ राजे उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। ड्यूटी पर जाते समय फब्तियां कसता था। बीना उसे नजरअंदाज करती रही। इससे उसका हौसला इतना बढ़ा कि मंगलवार दोपहर मां के साथ बाजार जा रही बीना को रास्ते में रोककर छेड़खानी करने लगा। विरोध जताने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मां-बेटी की चीख सुनकर आसपास के लोगों को आते देख शोहदा भाग निकला। युवती ने वजीरगंज कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed