फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   खर्च का हिसाब भेजने में केंद्रीय विवि फेल

खर्च का हिसाब भेजने में केंद्रीय विवि फेल

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय भी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान का यूटीलाइजेशन भेजने में असफल साबित हुआ है। 11वें प्लान में मर्ज्ड स्कीम के तहत मिले पांच करोड़ के अनुदान का हिसाब आयोग को अभी तक नहीं भेजा जा सका है। जबकि इसके लिए आयोग ने तीन बार तिथि बढ़ाई थी और 30 सितंबर की आखिरी तिथि भी बीत गई। बीबीएयू ने ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत यूजीसी से 12 करोड़ रुपये मांगे थे, जिस पर आयोग ने विश्वविद्यालय को साढे़ पांच करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया था। इसमें डे केयर सेंटर, पब्लिकेशन ग्रांट, खेल सुविधाओं में सुधार, महिला छात्रावास, इंटरनल क्वालिटी असेसमेंट सेल, निशक्तजनों की सुविधाओं के विकास और कॅरिअर काउंसलिंग सेल समेत कुल 17 कार्यों का मद शामिल था। इन सभी कार्यों में किए गए खर्च का हिसाब भेजने के लिए आयोग ने पहले 31 मार्च की तिथि तय की थी, जिसे बाद में बढ़ा कर 15 मई कर दी गई। इसके बाद भी विश्वविद्यालय ने अनुदान का यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं भेजा। इस दशा में यूजीसी ने इसे भेजने के लिए 30 सितंबर तक के लिए फिर से डेट बढ़ा दी। 30 सितंबर की आयोग की डेडलाइन बीतने के बाद भी बीबीएयू प्रशासन ने आयोग को खर्चे का हिसाब नहीं भेजा। विवि की इस लेटलतीफी से जहां उसकी साख में गिरावट आ रही है। वहीं, यूटीलाइजेशन न देने की दशा में इस मद में आयोग को मिलने वाले अनुदान में कटौती भी हो सकती है। हिसाब न देने के कारण ही आयोग ने 2012-13 के लिए विवि को मर्ज्ड स्कीम में कोई अनुदान स्वीकृत नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed