फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   नेहरू एन्क्लेव में लहराए असलहे, फायरिंग

नेहरू एन्क्लेव में लहराए असलहे, फायरिंग

Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर की नेहरू इनक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर असलहों का जमकर प्रदर्शन हुआ। विवाद की शुरुआत एलडीए के पार्क में कब्जे को लेकर हुई। पार्क में गेट लगाने को लेकर एलडीए के एक प्रभावशाली इंजीनियर और ट्रेवल एजेंसी मालिक भिड़ गए। इंजीनियर अपने साथियों के साथ ट्रेवल एजेंसी मालिक के घर में घुस गए और कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में ट्रेवल एजेंसी मालिक ने लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता और उसके गुर्गों के साथ इंजीनियर के घर हमला बोल दिया, कई राउंड गोलियां दागीं तथा इंजीनियर की पत्नी से अभद्रता की। दबंगों ने बीच-बचाव करने आए इंजीनियर के साथी जूनियर इंजीनियरों की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

गोमतीनगर केनेहरू इनक्लेव रूपायन के फ्लैट नंबर 207 निवासी राम प्रसाद यादव एलडीए में सहायक अभियंता हैं। पड़ोस के फ्लैट नंबर 205 में ट्रेवल एजेंसी मालिक कुमार विजय सिंह रहते हैं। विजय खुद को सपा कार्यकर्ता बताते हैं। पुलिस के मुताबिक, रूपायन खंड में एलडीए का पार्क है। बृहस्पतिवार सुबह इंजीनियर राम प्रसाद पार्क में गेट लगवा रहे थे। पड़ोसी विजय सिंह ने पार्क पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। यह बात सत्ता के करीबी इंजीनियर राम प्रसाद को नागवार गुजरी। विजय की मानें तो इंजीनियर ने हुसेड़िया निवासी दबंग ठेकेदार शेखर सिंह, देवेंद्र सिंह व उनके गुर्गों को बुला लिया। असलहों से लैस ठेकेदार घर में घुस गए और विजय की पत्नी किरन सिंह से अभद्रता की। विरोध पर दबंगों ने हवा में फायरिंग की और कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। धक्का-मुक्की में किरन की कलाई में चूड़ी धंस गई। बवाल काटने के बाद इंजीनियर अपने साथियों के साथ चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो थोड़ी देर बाद ट्रेवल एजेंसी मालिक विजय सिंह ने भी अपने साथी व लविवि के एक दबंग छात्रनेता और उनके गुर्गों को बुला लिया। तीन लग्जरी वाहनों में आए छात्रनेता व उसके गुर्गों ने नेहरू इनक्लेव में जमकर असलहों का प्रदर्शन किया। इंजीनियर का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए छात्रनेता व उसके गुर्गों ने हवा में कई राउंड गोलियां दागीं और घर में घुस कर पत्नी शिव कुमारी यादव से अभद्रता की। झगड़े की खबर सुनकर इंजीनियर राम प्रसाद जूनियर इंजीनियर देवेंद्र सिंह व महेंद्र शर्मा व अन्य लोगों के साथ पहुंच गए। दबंग छात्र नेताओं ने जूनियर इंजीनियरों की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

थाने में दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा ः सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और दोनों पक्ष को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। थोड़ी देर में थाने में दोनों पक्ष से लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। ट्रेवल एजेंसी मालिक के पक्ष में एक कैबिनेट मंत्री के लोग भी पहुंच गए। लालबत्ती कार के पहुंचने पर थाने का रुख ही बदल गया। खुद को सपा कार्यकर्ता बताते हुए विजय सिंह ने एसओ गोमतीनगर की भी जमकर खबर ली और इंजीनियर को भी भला-बुरा कहा। थाने में यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब दो घंटे चला। बाद में पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर लेकर जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों से पुराना नाता है नेहरू इनक्लेव का ः नेहरू इनक्लेव कॉलोनी का विवादों से पुराना नाता है। यह कॉलोनी सबसे पहले उस समय चर्चा में आई, जब एक बाहुबली छात्रनेता (अब विधायक) ने यहां एक फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में उसने एलडीए से फ्लैट एलॉट करा लिया। उसके बाद नेहरू इनक्लेव में अपराधियों और दबंगों का जमावड़ा लग गया। पूर्वांचल के बाहुबली एमएलसी, फर्रूखाबाद के बाहुबली विधायक , लविवि के एक बाहुबली छात्रनेता के गुर्गे व देवरिया से विधायक का चुनाव लड़ चुके ठेकेदार तथा लविवि के कई छात्र नेताओं ने फ्लैट पर जबरन कब्जा कर एलडीए से एलॉट करा लिया। इस दौरान लविवि के महामंत्री विनोद त्रिपाठी की गोली मारकर हुई हत्या के बाद नेहरू इनक्लेव सुर्खियों में आ गया। नेहरू इनक्लेव से ही बिहार के माफिया सूरजभान का एक साथी पिस्टल समेत पकड़ा जा चुका है। अभी करीब एक माह पहले दहशत फैलाने की मंशा से किसी ने एक समीक्षा अधिकारी के घर ‘कैन बम’ फेंक दिया था। अभी तक हमलावरों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस कॉलोनी में रह रहे दबंग किस्म के लोगों पर अंकुश भी नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed