फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Why Bike Can Not Run On Diesel Know Interesting Facts Here

Bike Tips: आखिर डीजल से क्यों नहीं चलती है बाइक? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Thu, 02 May 2024 12:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 02 May 2024 12:14 PM IST
सार

Why Bike Can Not Run On Diesel: क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि बाइक को डीजल की मदद से चलाया जा सकता है। गौर करने वाली बात है की शुरुआत में डीजल की मदद से चलने वाली बाइकें बाजार में थीं। हालांकि, अब बाजार में डीजल से चलने वाली बाइकें नहीं हैं।

विज्ञापन
Why Bike Can Not Run On Diesel Know Interesting Facts Here
Why Bike Can Not Run On Diesel - फोटो : istock

विस्तार

Why Bike Can Not Run On Diesel: देश में करोड़ों लोग कहीं पर आने-जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। इसकी मदद से आप भारी भीड़-भाड़ वाले इलाके या लंबे ट्रैफिक जाम में आसानी से आगे निकल जाते हैं। इससे सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। हमारी बाइक में जब फ्यूल खत्म हो जाता है तो ऐसे में हम पेट्रोल पंप पर विजिट करके उसमें पेट्रोल भरवातें है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि बाइक को डीजल की मदद से क्यों नहीं चलाया जा सकता है? गौर करने वाली बात है की शुरुआत में डीजल की मदद से चलने वाली बाइकें बाजार में थीं। हालांकि, अब बाजार में डीजल से चलने वाली बाइकें नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन वजहों से बाइक का इंजन डीजल डालने के बाद नहीं चलता है? इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन
Trending Videos

डीजल से क्यों नहीं चलती है बाइक?

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि डीजल का घनत्व पेट्रोल से ज्यादा होता है। इस कारण डीजल को जलाने के लिए पेट्रोल की तुलना में ज्यादा दबाव की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाइक का जो इंजन होता है। उसमें इतनी ज्यादा ताकत नहीं होती है। इस कारण बाइक में जब डीजल को डाला जाता है। उस दौरान उसका इंजन काम करना बंद कर देता है। 

विज्ञापन

डीजल इंजन का जो अनुपात होता है, वह पेट्रोल वाले इंजन से ज्यादा होता है। इसी वजह से जो डीजल इंजन वाली गाड़ियां होती हैं। वह पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों की तुलना में ज्यादा आवाज करती हैं। 

वहीं जो बाइक का इंजन होता है। वह इतनी ज्यादा आवाज और वाइब्रेशन नहीं करता है। इसी वजह से बाइक के इंजन में डीजल डालकर नहीं चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed