फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   US Election Result: What Trump 2.0 Means For India

Donald Trump 2.0: H-1B वीजा से लेकर व्यापार तक, जानिए ट्रंप की वापसी से भारत पर क्या पड़ेगा असर?

Wed, 06 Nov 2024 06:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
US Election Result: What Trump 2.0 Means For India
Donald Trump 2.0 - फोटो : X/@NarendraModi

Donal Trump 2.0: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल कर ली है। चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। डोनाल्ड ट्रंप का दोबारा से राष्ट्रपति बनने के बाद उसका भारत और अमेरिका के संबंधों पर सीधा असर देखने को मिलेगा। अमेरिका की रूस और चीन के साथ बढ़ती नाराजगी और ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का इन दोनों देशों के करीब आना भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव जरूर पैदा किया है। हालांकि, आजादी के बाद से भारत और अमेरिका के संबंध कभी मधुर तो कभी असमंजस भरी स्थिति में रहे हैं।

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का दोबारा से राष्ट्रपति चुनाव जीतकर व्हाइट हाउस में आने के भारत के लिए कई मायने छिपे हैं। डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी की दोस्ती की चर्चा बीते लंबे समय से रही है। दोनों की कैमिस्ट्री ने बीते सालों में लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साल 2019 में टेक्सास में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में दोनों नेता एक साथ नजर आए थे। वहीं इसके बाद भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत 1 लाख 20 हजार लोगों के सामने किया था। दोनों ने अपने भाषणों में कई बार एक दूसरे की तारीफ भी की है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद इसका भारत के ऊपर क्या असर पड़ेगा?

विज्ञापन

US Election Result: What Trump 2.0 Means For India
Donald Trump 2.0 - फोटो : Social Media

H-1B वीजा 

डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही घरेलु विकास, राष्ट्रवाद और सीमाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध रहे हैं। ऐसे में अमेरिका के H-1B वीजा कार्यक्रम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ट्रंप के पहले शासन काल में H-1B वीजा की पात्रता की शर्तों को काफी सख्त कर दिया गया था। 

ट्रंप के दोबारा आने के बाद इमिग्रेशन और H-1B वीजा की नीतियों में कठोर और प्रतिबंधात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका सीधा असर भारत के उन लोगों के ऊपर पड़ेगा जो अमेरिकी बाजार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा जो लोग गैर कानूनी ढंग से मैक्सिको और कनाडा के रास्ते डंकी के जरिए अमेरिका में घुसते हैं उसको लेकर भी ट्रंप नए और सख्त नियम ला सकते हैं।

US Election Result: What Trump 2.0 Means For India
Donald Trump 2.0 - फोटो : X/NarendraModi

ट्रेड नीतियां

ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार में तेज आर्थिक विकास पर जोर दिया है। इस कारण दोबारा से सत्ता में लौटने के बाद ट्रंप उन्हीं व्यापार नीतियों पर जोर देंगे जो अमेरिकी केंद्रीत हैं। इसके अलावा अमेरिका भारत पर ट्रेड बैरियर्स और टैरिफ को कम करने के लिए जोर डालेगा। इसका सीधा प्रभाव भारत के आईटी, फार्मास्यूटिकल्स और टैक्सटाइल इंडस्ट्री पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा ट्रंप शासन काल में रेसिप्रोकल टैक्स को भी लागू किया जा सकता है। इसका जिक्र उन्होंने चुनाव प्रचार में भी किया था। 

डिफेंस

बीते सालों में भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई बड़े समझौते हुए हैं। ट्रंप के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद भारत अमेरिका के बीच सैन्य और रक्षा से जुड़े मसलों पर आगे भी कई बड़े समझौते हो सकते हैं। साउथ एशिया में चीन का बढ़ता वर्चस्व और उसकी विस्तारवादी नीतियों से मुकाबला करने के लिए दोनों देश एक साथ आगे आ सकते हैं। क्वाड जैसे समूह जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं उस पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed