फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Upi New Rules From 15 September 2025 Know What Is Changed For Phonepe Paytm And G Pay Users

UPI New Rules: 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI ट्रांजैक्शन के ये नियम, हर किसी के लिए है जानना जरूरी

Mon, 08 Sep 2025 06:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

UPI New Rules from September 15: यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी Phonepe, Paytm या Gpay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यहां पर जान लीजिए कि क्या बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
Upi New Rules From 15 September 2025 Know What Is Changed For Phonepe Paytm And G Pay Users
15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI ट्रांजैक्शन के ये नियम - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPI New Rules from September 15: यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी Phonepe, Paytm या Gpay जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यहां पर जान लीजिए कि क्या बदलाव हुआ है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़े लेनदेन की सीमा को बढ़ा दी है। ये नियम 15 सितम्बर 2025 से लागू होंगे। इन नए नियमों के मुताबिक, अब कुछ खास पेमेंट्स के लिए उपभोक्ता 24 घंटे में 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
  • NPCI ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि नई लिमिट सिर्फ Person-to-Merchant (P2M) पेमेंट्स पर लागू होगी। Person-to-Person (P2P) ट्रांसफर की लिमिट पहले जैसे ही एक लाख रुपये ही रहेगी, लेकिन बैंक अपनी रिस्क पॉलिसी के आधार पर कम लिमिट भी तय कर सकते हैं।
  • विज्ञापन

 

  • इंश्योरेंस प्रीमियम और कैपिटल मार्केट निवेश की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई। इसके अलावा 24 घंटे में अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • यात्रा क्षेत्र में एक बार में अब 5 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है। पहले यह लिमिट एक लाख रुपये थी। इसी प्रकार गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर टैक्स और ईएमडी पेमेंट्स भी अब 5 लाख रुपये तक किए जा सकेंगे। 

PM SVANidhi Yojana: 90 हजार रुपये तक मिलता है बिना गारंटी के लोन, जानिए क्या है सरकार की स्वानिधि योजना

 

  • लोन और ईएमआई कलेक्शन के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट 5 लाख रुपये कर दी गई है, तो वहीं रोजाना की सीमा 10 लाख रुपये होगी। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट्स अब एक बार में 5 लाख रुपये तक कर सकते हैं, तो वहीं दैनिक सीमा 6 लाख रुपये ही रखी गई है।

Vice President Of India: भारत के उपराष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं? यहां जानिए सबकुछ

  • ज्वेलरी खरीद की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख से 2 लाख रुपये कर ददिया है और दैनिक सीमा 6 लाख कर गई है। बैंकिंग सर्विसेज में टर्म डिपॉजिट्स के लिए डिजिटल ऑनबोर्डिंग पर अब 5 लाख रुपये तक ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, जबकि विदेशी मुद्रा भुगतान (Forex) BBPS के जरिए अब 5 लाख रुपये तक हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed