फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   PM Awas Yojana Apply Online Under Pradhan Mantri Awas Yojana You Can Build Home Know the Process in Hindi

PM Awas Yojana Apply: इस योजना के तहत आप भी बनवा सकते हैं अपना खुद का घर, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Tue, 24 May 2022 02:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 May 2022 02:50 PM IST
सार

PM Awas Yojana Apply: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन शहरी और ग्रामीण लोगों को घर दिए जाते हैं जिनके पास कच्चे मकान हैं। इसमें लोगों को कम कीमत पर लोन दिया जाता है, जिसमें सब्सिडी दी जाती है।

विज्ञापन
PM Awas Yojana Apply Online Under Pradhan Mantri Awas Yojana You Can Build Home Know the Process in Hindi
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं - फोटो : istock

विस्तार

अपनी आजिविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई खुद का बिजनेस करता है। रोज के खर्चे और जरूरतों को पूरा करने के लिए कमाना भी जरूरी है। ऐसी ही एक जरूरत है घर की। दरअसल, लगभग हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो। लेकिन आज की महंगाई में बड़े-बड़े शहरों में खुद का घर लेना बेहद कठिन नजर आता है। इसलिए काफी संख्या में लोग खुद का घर न होने की वजह से किराए के घर में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी चाहते हैं कि आपका खुद का घर हो, तो आपका ये सपना साकार हो सकता है। दरअसल, एक जन लाभकारी योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के अंतर्गत लोगों को घर बनाने में मदद की जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप भी अगर अपना घर बनवाना चाहते हैं, तो आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन


क्या है ये योजना?

  • दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन शहरी और ग्रामीण लोगों को घर दिए जाते हैं जिनके पास कच्चे मकान हैं। इसमें लोगों को कम कीमत पर लोन दिया जाता है, जिसमें सब्सिडी दी जाती है। वहीं, इस लोन को चुकाने के लिए 20 साल तक का समय मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

PM Awas Yojana Apply Online Under Pradhan Mantri Awas Yojana You Can Build Home Know the Process in Hindi
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं पीएम आवास योजना में आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपने खुद के घर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर विजिट करना है।


स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'ऑनलाइन आवेदन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना है, और इसमें मांगी गई जरूरी जानकारियां आपको भर देनी है।


स्टेप 3

  • अब जब आप यहां मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर चुके हैं, तो अब आपको अपना आईडी प्रूफ यानी आधार कार्ड यहां पर लगाना है।


स्टेप 4

  • इसके बाद आपको प्रिंट और डाउनलोड वाले विकल्प का चयन करना है। ऐसा करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed