फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Mutual Fund SIP Investment For Daughter Marriage Check All Details Here

Investment: बिटिया की शादी के लिए पांच हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 34 लाख, जानिए क्या है स्कीम

Thu, 02 May 2024 06:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 02 May 2024 06:19 PM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म में निवेशकों को यहां से अच्छा रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप अपनी बेटी की शादी के लिए पांच हजार रुपये निवेश करके 34 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment For Daughter Marriage Check All Details Here
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

विस्तार

Mutual Fund SIP: घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद माता-पिता को उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता होने लगती है। ऐसे में माता-पिता इसके लिए कुछ-कुछ पैसों की बचत करना शुरू कर देते हैं। अपने बचत के पैसों को कई लोग एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं। गौर करने वाली बात है निवेश के इस क्षेत्र में बाजार जोखिमों का कोई खतरा नहीं रहता है। हालांकि, यहां से रिटर्न भी सीमित मात्रा में मिलता है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म में निवेशकों को यहां से अच्छा रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप अपनी बेटी की शादी के लिए पांच हजार रुपये निवेश करके 34 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके लिए आपको सबसे पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों तक करना होगा। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है। ऐसे में 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास 34 लाख रुपये होंगे। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया की शादी करा सकते हैं। 

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed