फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: नए साल पर बेटी को दें तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके उसके भविष्य को करें सुरक्षित

Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Invest in Sukanya Samriddhi Yojana For Securing the future of your daughter on New Year 2023
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके घर में छोटी बेटी है। ऐसे में नए साल के अवसर पर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना एक शानदार स्कीम है। देश में कई लोग इस स्कीम में इन्वेस्ट कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत माता-पिता अपनी बेटी का खाता खुलवाकर उसमें छोटी रकम का निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं निवेश के बाद जौ पैसे मैच्योरिटी के समय मिलेंगे। उनका इस्तेमाल आप बेटी की पढ़ाई लिखाई और शादी के लिए कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.6 प्रतिशत का सालाना इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। ऐसे में नए साल के मौके पर आप अपनी बिटिया के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में उसका खाता खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Invest in Sukanya Samriddhi Yojana For Securing the future of your daughter on New Year 2023
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Invest in Sukanya Samriddhi Yojana For Securing the future of your daughter on New Year 2023
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि स्कीम में आप अपनी बेटियों का खाता उसकी उम्र दस साल होने से पहले खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में बेटी के खाते का संचालन उसकी उम्र 18 या 21 साल होने तक किया जा सकता है। 

जानना जरूरी: प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Invest in Sukanya Samriddhi Yojana For Securing the future of your daughter on New Year 2023
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आपकी बेटी 18 साल की हो जाती है। ऐसे में उसकी शिक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम से आप 50 प्रतिशत तक पैसों को निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन
Invest in Sukanya Samriddhi Yojana For Securing the future of your daughter on New Year 2023
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना में आपको किसी प्रकार के लोन की सुविधा नहीं मिलती है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आप कमर्शियल बैंक ब्रांच में विजिट करके भी अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। 

UPI: क्या आपको पता है एक दिन में कितने रुपये यूपीआई से कर सकते हैं ट्रांसफर? जानें क्या है लिमिट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed